-फोटो 58 : वार्ड 24 शांति मंदिर में पोलियो रोधी दवा पिलाते हुए आशा वर्कर नीलम, हेमलता व आंगनबाड़
बहादुरगढ़। पोलियो रोधी दवा अभियान के तहत वार्ड-24 शांति मंदिर में रविवार को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। समाजसेवी यशपाल व हेमलता ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो दिवस पर अपने सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं ताकि देश को पूरी तरह से पोलियो मुक्त बनाया जा सके। आशा वर्कर नीलम ने छोटे बच्चे हार्दिक को पोलियो रोधी दवा पिलाते हुए कहा कि हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना हम सभी का दायित्व है। किसी भी घर या मोहल्ले में कोई बच्चा दवा से वंचित न रहे, यही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर आशा वर्कर नीलम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।