साल्हावास। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल की छात्रा नीतिका सुपुत्री निरंजन ने जेईई मेंस में 94.24 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य आनंद कुमार ने बताया कि नीतिका विद्यालय की होनहार छात्रा रही हैं। बोर्ड की दसवीं कक्षा में भी 90 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही थीं। शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर नीतिका का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मौके पर अजीत सिंह, हरिकिशन, बिजेंद्र, धर्मवीर, सुरेंद्र, सुनील कुमार, सुनीता देवी उपस्थित रहें। संवाद