बेरी। 4 से 8 जनवरी तक दिल्ली में संपन्न हुई 67 वीं नेशनल स्कूल गेम बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गांव माजरा डी की दादा भैया बॉक्सिंग अकादमी की महिला मुक्केबाज में 63 किलोग्राम भार वर्ग में निशा ने रजत पदक हासिल किया। अकादमी में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी व कोच का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कोच संजय सहरावत ने बताया कि इस खिलाड़ी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीते है। इस अवसर पर अमरचंद कादयान, यशपाल जाखड़, गौरव कटारिया, महावीर, सुनील कुमार, धमेंद्र, आदि ग्रामीणों ने स्वागत किया। संवाद