-फोटो 63 : मिस फे्रशर बनी छात्रा निकिता को सम्मानित करती प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा।
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के बीएससी फिजिकल साइंस विभाग की ओर से नव छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने कहा कि नव छात्राओं ने भविष्य के नए-नए सपने संजोकर महाविद्यालय में प्रवेश लिया। हमारा महाविद्यालय उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने व उनके सुनहरे सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्राचार्य ने नव छात्राओं को क्राउन पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नव छात्राओं से फनी गेम और अन्य गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। निकिता ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। अंत में महाविद्यालय प्राचार्या और अन्य सभी प्राध्यापिकाओं ने मिस फ्रेशर को क्राउन पहनाकर बधाई दी।