08jjrp14- गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल - इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन झज्जर की टीम। स्
- फोटो : samvad
झज्जर। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन गुरुग्राम टीम की मासिक बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारी अंजू यादव को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। टीम के पैटर्न हरिराम का 95वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। बैठक में जिले से नेशनल मीडिया प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह यादव, कोऑर्डिनेटर सूबेदार मेजर राकेश गुलिया और भूप सिंह शामिल हुए। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन गुरुग्राम की टीम में 14-15 नए सदस्यों को कैप पहनाकर संगठन में शामिल किया गया। मौके पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह गुरावलिया, अनिल कुमार सैनी, कृष्ण पंडित पातली, कैप्टन अजीत सिंह ग़ुरावलिया, मास्टर वारंट ऑफिसर त्रिलोक चंद सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद