फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 19.38 करोड़ से बनेगा कॉलेज का नया भवन

Sun, 28 Jan 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दुजाना में ब्रिगेडियर रण सिंह राजकीय कॉलेज के लिए नई बिल्डिंग बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके भवन निर्माण पर 19.38 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने टेंडर लगा दिया है। भवन निर्माण को 21 माह में पूरा किया जाएगा। 8 फरवरी को बिड भरने की अंतिम तिथि रखी गई है और 9 फरवरी को बिड ओपन की जाएगी।
विज्ञापन

बिल्डिंग के निर्माण में प्रिंसिपल रूम, आर्ट, मेडिकल, नान मेडिकल व कामर्स विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण होगा। इसके अलावा लाइब्रेरी, लैब, हॉल, गर्ल्स कामन रूम, कैंटीन के लिए भी अलग-अलग कमरों का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर ओपन पर नियम व शर्तें पूरा करन वाली फार्म को टेंडर जारी किया जाएगा। कॉलेज निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों व स्टॉफ को राहत मिलेगी। यहां बता दे कि 2022 में नई बिल्डिंग निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन को अनुमति मिली थी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सरकार ने इसका एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। एस्टीमेट तैयार होने व मंजूरी मिलने के बाद अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इसके टेंडर लगा दिए हैं।

2022 में पुरानी बिल्डिंग कर दी थी जर्जर घोषित
दुजाना में ब्रिगेडियर रण सिंह राजकीय कॉलेज 1969 से चल रहा है। 1989 में इस कॉलेज को सरकार ने अपने अधीन ले लिया था। उसके बाद इसका नाम राजकीय कॉलेज दुजाना रखा गया था। 1994 में फिर इसका नाम बदलकर ब्रिगेडयर रण सिंह राजकीय कॉलेज रख दिया गया था। तब से लेकर 2022 तक यह पुरानी बिल्डिंग चल रहा था। 2022 में पुरानी बिल्डिंग को कंडम घोषित कर उसे डैमेज किया गया। उसके बाद मुख्यालय से नई बिल्डिंग की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन


800 छात्र-छात्राएं ले रहे शिक्षा
दुजाना कॉलेज में फिलहाल 800 छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं। फिलहाल कॉलेज एक ब्लॉक में चल रहा है, जहां पर लाइब्रेरी, लैब, प्रिंसिपल रूम सहित अन्य कक्षा कमरे हैं। इसके अलावा आर्ट के लिए कुछ अन्य कमरे भी हैं, जहां उनकी कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन


वर्जन
नई बिल्डिंग बनने से काफी राहत मिलेगी। फिलहाल एक ब्लॉक में ही कक्षाएं चल रही हैं। 2022 में पुरानी बिल्डिंग को डैमेज किया गया था।
डॉ. तराना नेगी, प्रिंसिपल, ब्रिगेडियर रण सिंह राजकीय कॉलेज, दुजाना

वर्जन
दुजाना कॉलेज की बिल्डिंग निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इस पर लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
सुमित कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें