फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहु से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहु से चंडीगढ़ के लिए रविवार से नई बस सेवा शुरू हो गई है। जिसके लिए सरपंच प्रदीप व प्रेम नंबरदार ने हरियाणा सरकार का आभार जताया है। दीपक सेठ ने बताया कि यह बस बहु से सुबह 8:30 बजे से चलकर झज्जर, रोहतक के रास्ते होते हुए चंडीगढ़ के लिए जाएगी और चंडीगढ़ से सुबह 9:30 बजे से बहु के लिए रवाना होगी। इस बस के चलने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। बहु से चंडीगढ़ जाने वाली बस रविवार को शुरू हुई है। ग्रामीणों ने बस चालक व परिचालक को फूल माला पहना कर स्वागत किया और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें