27jjrp11- झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन में चालक प्रशिक्षण स्कूल बस के प्रशिक्षणार्थियों को ज
झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से चालक प्रशिक्षण स्कूल बस का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नया बैच शुरू किया गया है। नए बैच में चालक प्रशिक्षण की सात बसों के लिए 140 प्रशिक्षणार्थी का चयन किया गया है। 35 दिनों की ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षणार्थियों को टेस्ट होगा। इसके बाद टेस्ट को पास करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को हैवी ड्राइविंग के लिए लाइसेंस बनाया जाएगा। इसमें 20 को प्रशिक्षण दिया जाएगा और 20 को रिजर्व में रखा गया है। यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि इसमें गैर-हाजिर रहने पर एक दिन से लेकर छह दिन तक का 1770 रुपये जुर्माना है। छह दिन गैर-हाजिर रहने वाले प्रशिक्षणार्थी को अतिरिक्त छह दिनों तक प्रशिक्षण करना होगा। सातवें दिन भी गैर हाजिर रहने पर प्रशिक्षणार्थी का नाम काट दिया जाएगा। झज्जर-सांपला रोड, झज्जर-रेवाड़ी रोड व झज्जर डीघल रोड पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह आठ से नौ बजे तक हाजिरी लगानी होगी और चार बजे तक प्रशिक्षण करना होगा। बाद में चार से पांच बजे तक दोबारा हाजिरी लगानी होगी।