फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेताजी नगर को 33 साल से सुविधाओं का इंतजार

Thu, 25 May 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। निजामपुर रोड़ स्थित नेताजी कॉलोनी के लोग 33 साल से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। तीन हजार की आबादी वाली यह कॉलोनी वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आती है लेकिन गंदगी, जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। स्ट्रीट लाइट खराब हैं और गलियों में अंधेरा रहता है। समस्याओं के संबंध में अनेकों बार नेताओं और अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। चुनाव के दौरान नेता केवल वोट मांगते समय कॉलोनियों में सुविधाएं दिलाने का वादा करते हैं और जीतने के बाद पांच वर्ष तक मुड़कर भी नहीं देखते।
विज्ञापन



पिछले 25 वर्षों से यहां मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कॉलोनी की गलियां कच्ची हैं। नालियों में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई हैं। उनका जीना मुहाल हो रहा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
-धनपति देवी (फोटो 54)

शाम होते ही छा जाता है गलियों में अंधेरा
शाम होते ही कॉलोनी की गलियों में अंधेरा छा जाता है। रात को बाहर जाने में डर बना रहता है। कई बार नगर परिषद चेयरपर्सन व अधिकारियों से कॉलोनी में लाइटें लगवाई की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

-रानी देवी (फोटो 55)

सीवर लाइन भी है प्राइवेट
कॉलोनी में सीवर लाइन भी प्राइवेट तौर पर डलवाई हुई है। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही। सफाई कर्मचारी तो पहुंचते ही नहीं। कूड़ा गलियों में फैलता है।
-जगविंद्र सिंह (फोटो 56)

केवल वोट लेने के लिए पहुंचते हैं नेता
नेता केवल वोट मांगने आते हैं। चुनाव के बाद कोई नहीं आता। कॉलोनी का बुरा हाल है लेकिन कोई अधिकारी या नेता ध्यान नहीं दे रहा।
-कमला (फोटो 57)

चुनावों से पहले हो काम
चुनावों से पहले यदि उनकी कॉलोनी में सुविधाएं दी जाती हैं तो वे वोट डालेंगे। अन्यथा अबकी बार चुनावों का बहिष्कार करेंगे। किसी भी पार्टी और किसी भी नेता को कोई वोट नहीं देंगे।
-प्रकाशी देवी (फोटो 58)

.............वर्जन
शहर में कई ऐसी कॉलोनी हैं जो अवैध हैं और उनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकार के पास न्यू नेताजी नगर कॉलोनी को वैध करने के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। इसके बाद कॉलोनियां वैध होते ही उनमें विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें