फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर और युवा क्लब संभालेंगे स्वच्छता की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का रविवार को 2 अक्तूबर को समापन हुआ। अब 2 से 31 अक्तूबर तक नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर और युवा क्लब स्वच्छता की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को हसनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के डीवाई बृजेश कौशिक व स्वच्छ भारत मिशन की कार्यक्रम प्रबंधक मीनू ने बताया कि स्वच्छता अभियान अब 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जिले के सभी गांवों में नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर व युवा क्लब, सभी मिलकर गांवों में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक करेंगे और प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नं करने और कपड़े से बने थैलों के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण झज्जर की खंड समन्वयक संगीता दलाल ने स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक से बातें बताई और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुंदर रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी नरेश, सक्षम युवा नसीब, सचिन, हरेंद्र, नवीन, मीनाक्षी, मंजू, मीनू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें