26jjrp03- झज्जर। नेहरू कॉलेज के कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए प्राचार्य। स्त्रोत- कॉलेज प्रश
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका अभिनंदन करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी भी संस्था का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भारद्वाज भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कर्मचारी जगदीश, सुनीता, पवन कुमार, बलवान सिंह, विकास, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार और सोनवती का अभिनंदन किया और उनकी सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।