19jjrp12- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में आयोजित एनएसएस कैंप में विद्य
बेरी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सहकारी बैंक से पहुंची सुमित्रा ने सेविंग अकाउंट व यूपीआई के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया और यूपीआई से हाेने वाली धोखाधड़ी के बारे में भी जागरूक किया। वहीं छात्राओं को पूनम व शालू के द्वारा ब्यूटी एंड वैलनेस के टिप्स दिए गए जिसमें कई तरह के हेयर स्टाइल बाय हेयर केयर और चेहरे की सफाई के बारे में बहुत से टिप्स बताएं।