फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में नेहा रही प्रथम स्थान

विज्ञापन
25jjrp14- बेरी। मेले की तैयारी को लेकर निर्देश देते सचिव। स्त्रोत- प्रचार विभाग
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-एक संक्षिप्त विवरण रहा। इस प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष नेहा प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष से राधा द्वितीय व बीकॉम द्वितीय वर्ष से निकिता तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता से विधार्थियों में तर्कशक्ति, निरीक्षण शक्ति तथा नेतृत्व शक्ति का विकास होता है। परस्पर विचार विमर्श से सहयोग की भावना का विकास होता है। विद्यार्थी जीवन में प्रत्येक विद्यार्थी को इस तरह की प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि वाणिज्य विभाग द्वारा हर वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रभारी डॉ. रीना ने इस शिक्षा नीति का विस्तार से वर्णन करते हुए छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। मंच का संचालन सुनील कुमार कलकल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुचित्रा व संगीता रानी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें