फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लापरवाही करने वाले एनजीओ बीच में ही हटाए जाएंगे

Sat, 06 Jul 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर नगर परिषद में बैठक करते हुए चेयरमैन जिले सिंह सैनी।
विज्ञापन
झज्जर। एक साल से शहर के पार्कों का रखरखाव का काम नगर परिषद ने एनजीओ को दिया हुआ है, लेकिन नगर परिषद के चेयरमैन और अधिकारी उनके काम से संतुष्ट नहीं है। अब फिर से पार्कों का रखरखाव एनजीओ के हवाले किया जा रहा है। इसे लेकर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने एनजीओ के सदस्यों की बैठक ली। एनजीओ के पदाधिकारियों से साफ कह दिया गया कि यदि काम में कमी मिली तो बीच में ही उनके एनजीओ को हटाकर दूसरे को जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि शहर के पार्कों के रखरखाव का काम पिछले साल भी दिया गया था, लेकिन कुछ को छोड़कर अधिकतर पार्कों में काम ठीक नहीं किया गया जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पार्कों में घूमने आने वाले लोगों की साफ-सफाई, घास कटाई को लेकर सबसे बड़ी शिकायत थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। संस्थाएं सामाजिक दायित्व समझते हुए पार्कों का बेहतर तरीके से रखरखाव करें।

एक संस्था को काम नहीं देने के निर्देश
चेयरमैन ने एक संस्था को पार्क की जिम्मेदारी नहीं देने के निर्देश दिए। चेयरमैन का तर्क था कि पिछले साल भी संबंधित संस्था को पार्क का काम दिया गया था लेकिन उसे किसी कर्मचारी के भरोसे छोड़ दिया। ऐसे में पूरा साल नप अधिकारियों को शिकायत ही सुननी पड़ी। इस बार संबंधित संस्था को पार्क नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बल्लू वाली कुई को लेकर भी हुआ मंथन
बल्लू वाली कुई पार्क को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि उस पर कोर्ट में केस चल रहा है। चेयरमैन ने कहा कि अब गेट खुल चुका है और लोग भी आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए काम अलॉट होना चाहिए। हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें