बादली : नीतू ने लिया सास की हार का बदला, कई नेता भी चुनाव हारे
बादली ब्लॉक में काफी रोचक रहे जिला परिषद् और पंचायत समिति के चुनाव नतीजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। जिला परिषद के दो वार्ड और पंचायत समिति बादली की मतगणना के बाद आए परिणाम काफी रोचक और चौंकाने वाले हैं। कुछ बड़े नेता चुनाव हार गए । जिला परिषद के वार्ड 6 से नीतू गुभाना चुनाव जीतीं हैं। पिछले चुनाव में नीतू की सास सुनीता जिप चुनाव हार गई थी। उन्होंने सास की हार का बदला चुकता कर लिया है।
बुपनियां से सरपंच रह चुकी सुमन देवी जिला पार्षद का चुनाव हार गई। बड़े नेताओं की बात की जाए तो इंटक के जिलाध्यक्ष सरजीत गुलिया की पत्नी कमलेश को हार का सामना करना पड़ा है। जहांगीरपुर गांव से सरपंच कुलदीप की पत्नी रेनू ब्लॉक समिति का चुनाव हार गई। पूर्व में जिला पार्षद रहे अमित गुभाना की पत्नी मंजू ब्लॉक समिति का चुनाव जीत गई। वार्ड एक से भाजपा नेता जयभगवान बबलू भी चुनाव हार गए हैं। जिला परिषद के वार्ड 6 से नीतू अंकुर गुभाना गांव को 12035 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी सुमन बुपनियां को 5586 वोट मिले हैं। इसी वार्ड से कमलेश सरजीत को 5063 वोट मिली। जिप के वार्ड 7 से राजेंद्र बाढ़सा को जीत मिली हैं।
निर्मला सबसे कम, मंजू सबसे अधिक वोट से जीती
बादली। ब्लॉक क्षेत्र के वार्ड 8 से निर्मला देवी को ब्लॉक समिति में सबसे छोटी जीत मिली। निर्मला मात्र 5 वोट से जीती हैं जबकि सबसे बड़ा अंतर वार्ड 15 में रहा । यहां पर मंजू प्रीतम गुभाना 907 वोटों से जीती। मंजू को 1642 वोट मिली प्रतिद्वंदी सुनीता को 735 वोट मिली।
गुभाना और बाढ़सा को मिली दोहरी खुशी
गुभाना और बाढ़सा गांव में दोहरी खुशी देखने को मिली हैं। गांव से जिला परिषद की उम्मीदवार नीतू अंकुर को जीत मिली जबकि गांव से ब्लॉक समिति की उम्मीदवार मंजू अमित ने भी चुनाव जीता। बाढ़सा गांव से राजेंद्र जिला पार्षद बने हैं। इसलिए इन गांवों में खुशी का माहौल रहा। गांव लड्डू बांटकर खुशी मनाई जबकि जमकर आतिशबाजी भी हुई। मतगणना केंद्र के बाहर गुभाना गांव लोगों की भीड़ भी सबसे ज्यादा रही और डीजे के साथ नाचकर दोनों विजेताओं को गांव तक ले जाया गया।
ब्लॉक समिति में वार्ड नंबर 8 से चुनाव जीतने वाली महिला निर्मला को चेयरमैन पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। बादली ब्लॉक में चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है जबकि कुल 15 वार्ड में वार्ड 8 से चुनाव जीतने वाली महिला एकमात्र एससी वर्ग से संबंधित है। इस लिहाज से उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
बादली ब्लॉक से चुने गए सदस्य
वार्ड जीत हार
1 प्रदीप जयभगवान
2 नीलम मालती
3 लोकेंद्र दीपक
4 सुखबीर आनंद
5 रीना रानी सोनिया
6 अनिल गुलिया वीरेंद्र
7 पिंकी रेश्मा
8 निर्मला पायल
9 संदीप मंगल
10 अजय कुमार बलराज गुलिया
11 सीमा हेमंत कुमारी
12 जितेंद्र प्रदीप कुमार
13 सुमनलता स्वीटी रानी
14 रजित सिंह भुवनेश कुमार
15 मंजू सुनीता