फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीसी छात्रों ने धूमधाम से मनाया आजादी अमृत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमर शहीदों की याद में हरदयाल पब्लिक स्कूल में मेरी माटी-मेरी देश अभियान के तहत एनसीसी विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। जिले के विद्यालयों से पहुंचे एनसीसी के छात्रों ने मिट्टी से भरे कलशों का आदान-प्रदान हरदयाल पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ किया। इसके बाद कलश नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को कार्यालय में सौंप दिए गए। पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम अनिल कुमार यादव, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुरेंद्र बिजारनिया, बीईओ मुन्नी देवी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल निदेशिका अनुराधा यादव, प्रधानाचार्य अंशु यादव ने सम्मान किया। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन व एनसीसी विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। विद्यालय के एनसीसी इंचार्ज अमित शर्मा के संचालन में मेरी माटी-मेरा देश विषय पर सभी ने शपथ भी ली।
कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों से पहुंचे एनसीसी के छात्रों ने मिट्टी से भरे कलशों का आदान-प्रदान हरदयाल पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ किया। इसके बाद कलश को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को कार्यालय में सौंप दिया गया। विद्यालय के प्रांगण में अमर शहीदों की याद में मनाए गए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। वक्ताओं ने कहा, हमारे देश की स्वतंत्रता व सुरक्षा में वीर शहीदों का सर्वोच्च स्थान रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक हमारी सुरक्षा में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन वीर शहीदों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख लगाए जाएंगे। इस अभियान के लिए अमृतकाल कलश यात्रा की योजना बनाई गई। इसी अभियान के तहत यह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ कई विषयों को लेकर अपने अनुभव सांझा किए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें