फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीसी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Mon, 05 Feb 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बादली में स्थित राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में एनसीसी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अभियान चलाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम प्रोफेसर आन्नंद काद्यस द्याण की देखरेख में किया गया। छात्र छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रेरित किया। छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए प्रोपेसर आन्नंद काद्याण ने बताया कि पर्यावरण एवं प्रकृति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कार्यक्रम में कालेज प्रांगण में लगाए गए पौधों की देखभाल की गई जबकि नए पौधे भी लगाने पर जोर दिया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताया कि जनसामान्य के लिए जो प्रकृति है, उसे विज्ञान में पर्यावरण कहा जाता है। प्रकृति जो हमें जीने के लिए स्वच्छ वायु, पीने के लिए साफ शीतल जल और खाने के लिए कंद-मूल-फल उपलब्ध कराती रही है। छात्रों ने कॉलेज प्रागंण में पौधे भी लगाए गए। जिसमें अनेक छात्रों का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें