20jjrp01-राजकीय नेहरू काॅलेज के विजेता विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के भूगोल विभाग में भूगोल प्रश्नोत्तरी में एमए प्रथम वर्ष की नवीता और सिमरन की टीम पहले स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष के हर्षित कुमार और बीए प्रथम वर्ष की वंशिका की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एमए द्वितीय वर्ष की सविता और भावना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार, सुनीता बेनीवाल, राजमल और दीपा यादव उपस्थित रहे।