फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीन ने पॉवर लिफ्टिंग में गोल्ड और बॉडी बिल्डिंग में जीता सिल्वर

Thu, 21 Mar 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेता नवीन जांगड़ा ट्राफी के साथ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा कराई गई 45वीं अखिल भारतीय विद्युत बॉडी बिल्डिंग व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ में बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन नवीन जांगड़ा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर निगम का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी नवीन सांपला के रहने वाले हैं। यहां लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपनी जीत का श्रेय नवीन ने गुरु अमित सांगवान, माता बीरो देवी और पिता स्व. हवा सिंह को दिया। बहादुरगढ़ पहुंचने पर फूलमालाओ और मिठाई खिलाकर नवीन जांगड़ा का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने चैंपियन ऑफ चैेंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें