-फोटो 62 : बैठक में मौजूद सदस्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में नेवल वेटर्न सोसाइटी का गठन किया गया। इसमें सोमपाल को सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी को हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। ताकि बहादुरगढ़ में नेवल वेटर्न की पहचान व प्रतिष्ठा को एक सम्मानित नागरिक समाज के रूप में और अधिक सशक्त किया जा सके। बैठक में सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर वरिष्ठ नेवल वेटरन्स सुखबीर दहिया, चरण सिंह राठी, धनराज तेहलान, आनंद शर्मा, राजकुमार अरोड़ा मौजूद रहे।