फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप: झज्जर की पूजा मोर ने फिर जीते तीन सिल्वर पदक, हरियाणा का किया नाम रोशन

Wed, 22 Mar 2023 02:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर की पूजा मोर ने राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप में तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। पूजा लगातार तीन वर्षों से नेशनल चैंपियन है, 2021 में तीन स्वर्ण पदक, 2022 में 2 स्वर्ण और एक रजत व इस वर्ष 3 रजत पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
पूजा मोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर की के गांव रेढ़ूवास की निवासी पूजा मोर ने 18 मार्च से 20 मार्च शिवाजी छत्रपति स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप में हरियाणा प्रदेश के लिए एक बार फिर से तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। पूजा ने 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, और लंबी कूद में पदक जीतकर हरियाणा के साथ अपने जिले झज्जर और गांव रेढ़ूवास का भी नाम रोशन किया।

विज्ञापन


एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया
पूजा लगातार तीन वर्षों से नेशनल चैंपियन है, 2021 में तीन स्वर्ण पदक, 2022 में 2 स्वर्ण और एक रजत व इस वर्ष 3 रजत पदक हासिल किए हैं। पूजा ने तीनों पदक जीत एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया और अब अपने कोच आशीष छिकारा के मार्गदर्शन में अब एशियाई खेलों की तैयारी भी शुरू कर दी है। पूजा के मेडल जीतने पर कोच आशीष ने भी बधाई दी॥ 

शेर कहकर संबोधित करते हैं कोच
कोच आशीष छिकारा व पूजा का भाई दीपक मोर पुणे में पूजा के साथ थे। वहां आशीष कोच पूजा का पूरा ध्यान रख रहे थे। आशीष को उम्मीद है कि पूजा एशियाई खेलों में जरूर देश के लिए पदक जीत कर रोशन करेगी। वहीं कोच पूजा को अपना शेर कहकर संबोधित करते हैं। इससे पहले पूजा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी 400 मीटर दौड़ में ट्यूनिस, ट्यूनीशिया में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। पूजा अपने कोच के साथ साथ पैरा ओलम्पिक कमेटी का भी शुक्रिया अदा करती है।
विज्ञापन


परिवार में खुशी का माहौल
रेढ़ूवास की रहने वाली पूजा अपनी तैयारी के लिए रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में कोच आशीष छिकारा के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। आज अपने आस पास के लोगो के लिए प्रेरणा है। हर साल कोई ना कोई खिलाड़ी पूजा से प्रेरित हो अपने आप को खेलों के लिए तैयार करने लगता है। पूजा की इस उपलब्धि से पूजा का पूरा परिवार बहुत खुश है। पिता छत्र सिंह, माता जिन्दर देवी, ताऊ महेंद्र मोर ने पूजा के आने पर खुशी मनाई और स्वागत किया। चार महीने बाद एशियन खेलों के लिए ट्रायल है और फिर पूजा आने वाले समय में चीन में होने वाले एशियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें