-फोटो 52 : जागरूकता रैली को रवाना करते प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल व अन्य।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय ने एक से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया। इस दौरान महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में पोषण और संतुलित आहार के महत्व को बताया। अंतिम दिन जागरूकता रैली निकाली गई।
सप्ताह के दूसरे दिन महाविद्यालय ने व्याख्यान का आयोजन, तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं को मानसिंह हाई स्कूल व हरकिशन प्ले स्कूल में गए और छात्रों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंटरेक्टिव सत्रों और चर्चाओं के माध्यम से पोषण संबंधी सलाह दी। जिससे अगली पीढ़ी को स्वास्थ्य की प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने पोषण और संतुलित आहार से संबंधित जानकारी वाले लीफलेट्स वितरित किए। जिससे लोगों को सही आहार की जानकारी मिली। पांचवें दिन महाविद्यालय स्वयंसेविकाओं ने समाज के वंचित परिवारों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया। जिससे उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम और बढ़ाया जा सका। छठे दिन स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गए गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाल जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ गोद लिए हुए गांवों के सरपंचों, समिति सदस्य और महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ आहार के लाभों के बारे में शिक्षित करना और स्थायी पोषण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, वाईआरसी इकाई और आउटरीच प्रोग्राम प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
-