फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त किया

Sat, 06 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की टीम ने शहर में अभियान चलाकर पांच स्थानों से अतिक्रमण हटाया। सामान जब्त कर लिया और चालान किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद की टीम मेन बाजार में पहुंची और दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया। नगर परिषद इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, मगर टीम ने उनकी एक न सुनी और अपनी कार्रवाई जारी रखी। टीम ने यहां 5 दुकानदारों के चालान भी किए। अधिकारियों ने दुकानदारों से जुर्माना राशि 2200 रुपये भी वसूल की है। यह कार्रवाई सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील हुड्डा, भूमि अधिकारी नीरज के नेतृत्व में की गई। सुनील हुड्डा ने दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों से आग्रह किया कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अपनी दुकानों तक ही सामान रखें, बाहर फुटपाथ व सड़क पर सामान न रखें। सड़क पर अतिक्रमण की वजह से जाम लग जाता है और लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में कोई दुकानदार अपना सामान सड़क पर न रखे। अगर कोई ऐसा करता है तो न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें