फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिरोहड़ कॉलेज में अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी की बीए, बी.कॉम प्रथम वर्ष की कट ऑफ 97 प्रतिशत रही

Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। शुक्रवार शाम शाम चार बजे स्नातक कक्षाओं में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ की सूची जारी की है।
महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता फोगाट ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के लिए अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 97 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 88.6 प्रतिशत रही। वहीं हरियाणा सामान्य श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 88 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 70.8 प्रतिशत रही। इसके साथ अनुसूचित जाति की अधिकतम कट ऑफ 70.2 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 59.4 प्रतिशत रही। जबकि पिछड़ा की अधिकतम कट ऑफ 68.4 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 58 प्रतिशत रही। पहली मेरिट लिस्ट में 166 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। बीकॉम स्नातक कक्षा के अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 97 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 44.6 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी नॉन मेडिकल अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 93.2 प्रतिशत और न्यूनतम कट ऑफ 80 प्रतिशत रही। बिरोहड कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अमरदीप ने बताया कि प्रथम लिस्ट के विद्यार्थियों को 9 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। फीस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें