11jjrp17- नेताजी सुभाष चौक पर गंदे पानी को लेकर दुकानदारों व अधिकारियों से बातचीत करते नप चेयर
झज्जर। नेताजी सुभाष चौक पर गंदे पानी की निकासी न होने और गंदा पानी सड़क पर फैलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे लेकर मंगलवार को नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी भी साथ रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि आए दिन होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। इसकी पहले भी सफाई करवाई गई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल भी मौजूद रहे। संवाद