फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन छाए रहेंगे बादल, आज हल्की बारिश की संभावना

Mon, 30 Jan 2023 01:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सर्दी में मिली राहत सुबह से ही नजर आए सूर्य देव दिन भर खिली रही धूप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ मंगलवार तक मौसम में बदलाव रहेगा। जिसके चलते क्षेत्र कहीं-कहीं बूंदाबादी होने के आसार हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम परिवर्तनशील रहने के चलते फसलों की सिंचाई व रसायनिक स्प्रे रोकने की सलाह दी जा रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के चलते रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है व न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छा रहेंगे और कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर बारिश होती है तो यह फसलों को पाले से बचाने के साथ-साथ उनके लिए वरदान साबित होगी। इस समय फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बरतें कीटों व रोगों से सतर्कता
कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ जगजीत सांगवान ने बताया कि परिवर्तनशील मौसम के दौरान फसलों में कीटों व रोगों का ज्यादा प्रकोप होता है। इस मौसम में फसलों में कीट पनपते हैं। जिससे बचने के लिए किसानों को अपने खेतों में जाकर जांच करते रहना चाहिए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग झज्जर के उपनिदेशक महावीर सिंह ने बताया कि परिवर्तनशील मौसम के दौरान किसान सिंचाई व स्प्रे के कार्य को रोक दें और फसलों की देखभाल भी अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें