-फोटो 61 : बैठक में मौजूद सरपंच मुकेश व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव परनाला में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच मुकेश ने की। बैठक में गांव की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीवरेज, बिजली, गर्मी में जोहड़ों में पानी की समस्या, पट्टे पर जोहड़ व जमीन देने आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान के उपाय सुझाए गए। साथ ही कब्जे हटाने, सरकार की नई नीति के अनुसार काम करने, शामलात देह व पंचायती जमीन का सदुपयोग करने, कचरे के उठान आदि को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बहादुरगढ़ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी, परविंद्र, राजीव, सूरत नंबरदार, आकाश, सचिन, नरेंद्र, जितेंद्र, प्रमोद, रमेश, अमरजीत, औमप्रकाश, हरीसिंह, प्रीतम, सूरज, प्रहलाद, कुलबीर, तेजपाल, सुभाष, जोगी, अजय चौकीदार, रणबीर आदि मौजूद थे।