फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज आंधी व बूंदाबांदी से सरसों-गेहूं पर खतरा

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: अचानक बदले मौसम के बाद खेतों में फसल निहारता एक किसान। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। रविवार तड़के 4 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। बादली क्षेत्र में तेज गरज और आंधी से किसानों की चिंता बढ़ गई। तेज बारिश होती है तो सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि अभी तक नुकसान नहीं हुआ है लेकिन आसमान में छाए घने बादल और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए खेतों में पड़ी सरसों बूंदों से प्रभावित हुई। यहां करीब 3 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में सरसों की फसल खड़ी है। सरसों की फसल पककर तैयार है और बारिश या तेज हवा से फसल झड़ने या गिरने का खतरा मंडरा रहा है। किसान कटाई की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें