फोटो संख्या:51- मोहल्ला बास में निरीक्षण को दौरान नाले को लेकर ठेकेदार को दिशा निर्देश देते नगर
महेंद्रगढ़। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड 12-13 के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने रमेश सैनी को नालियों द्वारा पानी निकासी, सीवर व सड़क निर्माण संबंधित अनेक समस्याओं से अवगत करवाया। वार्ड-6 की कटला गली में चल रहे सीवर लाइन डालने के काम का भी मौके पर निरीक्षण किया गया और संबंधित ठेकेदार को फोन पर ही उचित दिशा निर्देश दिए गए। संवाद