साल्हावास। सीएचसी जमालपुर में मंगलवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें पदोन्नति के बाद रिक्त हुए ब्लाॅक प्रधान पद के लिए जिला प्रधान प्रवीण कुमार, राज्य सहसचिव सुखविंदर सिंह व दूबलधन ब्लॉक प्रधान वीरेंद्र की मौजूदगी में एमपीएचडब्ल्यू लक्ष्मी निवासी मुंदसा को ब्लॉक प्रधान पद के लिए चुना गया है। लक्ष्मी ने ब्लाॅक प्रधान पद पर चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलने की बात कही। संवाद