फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में काबू, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Tue, 02 Jan 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। थाना बादली से मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक रवि कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण निवासी बादली चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए हैं। उसे दिल्ली से चोरी किया है और बेचने की फिराक में है। इस पर गुरुग्राम चौक बादली पर नाकाबंदी की गई। यहां एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, लेकिन वह पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा तो उसे काबू कर लिया। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान प्रवीन निवासी दिल्ली हाल बादली की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी जिसे वह बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें