झज्जर। लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में हर एक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े-बड़े बैलून लगाए गए हैं। जिन पर लिखा गया है, इस बार हमें ठाना है, झज्जर में शत-प्रतिशत मतदान करवाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि यह विशेष बैलून अभियान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य के लिए लगवाए गए है। शहर में आंबेडकर चौक, बहादुरगढ़ में रेस्ट हाउस, बेरी बस स्टैंड व बादली राजकीय कॉलेज में इन्हें लगवाया गया है।