46-ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के होली पार्क में पौधरोपण कर मनाया मदर्स डे मनाते। स्रोत पाठक
रोहतक। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के होली पार्क में रविवार को पौधरोपण कर मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर पार्क में लगभग 50 से अधिक पौधे सदाबहार और गेंदे के लगाए गए। फलदार व फूलदार पौधे माताओं और उनके बच्चों ने पार्क में लगाए। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जवाहर खुराना ने बताया कि इससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायता मिलेगी। संवाद