20jjrp19- हिन्दू नववर्ष के आगमन पर निकाली गई प्रभात फेरी। स्रोत-ग्रामीण
- फोटो : rajori news
साल्हावास। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी गांव खेड़ा थरू शिव मंदिर से बहु खानपुर खुर्द तक निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि महंत मिथिलेश दास रहे। आयोजक इंद्र कौशिक ने बताया कि यह यात्रा खेड़ा थरू, बहु, खानपुर खुर्द और खानपुर कलां से खोरड़ा होते हुए सभी गांवों में निकाली गई। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित गोपलवास, रविंद्र कोच, मास्टर रामअवतार, सोमती देवी, आकाश उर्फ भानजा, प्रतीक, मोहित, सोनू आदि मौजूद रहे।