19jjrp03- प्रभात फेरी निकालती डीएवी स्कूल की छात्राएं। स्रोत-पुलिस
झज्जर। आर्य समाज के 152वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को अध्यात्म से जोड़ना और समाज को वैदिक संस्कृति से परिचित कराना है। पंकज वालिया बताया कि इसी दिन नव संवत्सर की एकादशी को आर्य समाज की स्थापना की गई थी।