फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वसंत पंचमी पर 100 से अधिक युगल दाम्पत्य बंधन में बंधे

Wed, 14 Feb 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लाल चौंक के नजदीक दूल्हा-दुल्हन के लिए कार सजाते फूल वाले।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। बुधवार को वसंत पंचमी पर शादियों की धूम रही। इस दिन सात फेरे लेकर 100 से अधिक जोड़े जन्म जन्मांतर के बंधन में बंध गए। बैंड, बाजा, डीजे, डांस के बीच लोगों ने जमकर धमाल किया। हर ओर बैंड बाजों की धुन सुनाई दी। बहादुरगढ़ की सड़कों पर बुधवार को काफी भीड़भाड़ रही। रेडीमेड कपड़ों से फूल वालों की दुकानों व विवाह से संबंधित अन्य सामान बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।

वसंत पंचमी के दिन वाटिकाएं, बैंकट हॉल, धर्मशाला व अन्य विवाह स्थल रोशनी से झिलमिला रहे थे, वहीं बाराती भी बैंड बाजे के बीच थिरकते नजर आए। शादी समारोह को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज देखने को मिला कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं भी डीजे के संगीत व ढोल की थाप पर नाच रहे थे। सड़क किनारे दूल्हे की गाड़ी सजाने वालों के यहां कई-कई गाड़ियां सजती दिखी। हर कोई कारीगरों को जल्द गाड़ी सजाने को कह रहा था। लाल चौंक पर गाड़ी सजाने का काम करने वाले अशोक व विक्रम ने बताया कि उन्होंने शादियों के मौके को ध्यान में रखते हुए काफी अधिक मात्रा में फूल मंगवाए थे। जोकि शाम होते-होते कम पड़ते नजर आए। लोग टैक्सियों की बुकिंग के लिए इधर-उधर घूम रहे थे, लेकिन उन्हें काफी ऊंचे दामों में भी टैक्सी उपलब्ध नहीं हो रही थी। डीजे वालों में भी काफी व्यस्तता थी उन्हें आज के दिन कई-कई शादियों में डीजे लगाया। शादी का अबूझ मुहूर्त होने के चलते टैक्सी वाले, बैंड वाले, टेंटवाले, हलवाई व पंडित भी दिनभर व्यस्त रहे। अधिकतर के पास शादियों के कार्य करने के सिवाय दूसरा कार्य करने की फुर्सत नहीं थी। सुबह होते ही नगर में ढोल व बैंड की आवाजें आनी शुरू हो गई और शाम नजदीक आती गई तो शादियों का यह माहौल और रंगीन होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुलाब के फूलों की खूब हुई बिक्री

बुधवार को वसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे एक दिन होने के कारण गुलाब के फूलों की बिक्री भी खूब हुई। बहादुरगढ़ में फूल विक्रेताओं ने इस दिन के लिए पहले से तैयारी की थी। आम दिनों के मुकाबले बुधवार को फूल भी ज्यादा संख्या में मंगवाए थे। वहीं, शादियों को लेकर फ्लावर डेकोरेटर की काफी डिमांड रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें