बादली। एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस में दी शिकायत में लड़की के दादा ने बताया कि लड़की जब गांव के मंदिर से वापस लौट रही थी तो रास्ते में व्यक्ति ने उसे पैसे देकर गांव के सचिवालय की दीवार कुदवाने का प्रयास किया लेकिन लड़की किसी प्रकार से भागने में कामयाब हो गई। लड़की ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद