फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने किया जलघर का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने शनिवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारियों के साथ हलके के कई गांवों के जल घरों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक जून ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नूना माजरा, डाबोदा, सराय औरंगाबाद, टांडाहेड़ी गांव के जल घर में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को टैंकों की सफाई करने और अवैध कनेक्शन को काटने के लिए कहा।
विज्ञापन


विधायक राजेश जून ने अधिकारियों को लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों को बेहतर चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ हलके का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने हमें समस्याओं से अवगत कराया था इसलिए हलके में जो भी मौजूदा समस्याएं हैं उनका स्थाई समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें