फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडोठी गांव में 15 लाख से बनी गली का विधायक ने किया उद्घाटन

Tue, 02 Jul 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव मांडोठी में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया गया है। यह निर्माण विधायक आदर्श विकास योजना के तहत हुआ है। सोमवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने गली का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बताया कि मांडोठी गांव में 14 लाख 65 हजार रुपए की धनराशि से रमेश के घर से जगदीश दूधिया के घर तक गली बनाई गई है। गली बनने से गांव के लोगों को लंबे समय तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है इसलिए हलके में विकास कार्य बहुत कम हो रहे हैं। जिस तेज गति से बहादुरगढ़ हलके का विकास कांग्रेस की हुड्डा सरकार में हुआ था वह भाजपा के राज में ठप पड़ा है। ग्रामीणोंं से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर बिल्लू ठेकेदार, विजय, करतार, सोमबीर, सुरेंद्र, रघबीर, सुखबीर, संजय, बसंत, टोनी, रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें