26jjrp35- तमिलनाडू के चेंगलपट्टू में विधायक गीता भुक्कल का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। पूर्व मंत्री एवं झज्जर से विधायक गीता भुक्कल को कांग्रेस ने तमिलनाडू के चेंगलपट्टू नार्थ और साउथ का एआईसीसी ऑर्ब्जवर बनाया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा और वहां भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। तमिलनाडू के चेंगलपट्टू पहुंचने पर वहां कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया।