फोटो-80: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विधायक राजेश जून व अन्य। स्रोत फाउंडेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 22 की महावीर कॉलोनी में पार्षद प्रवीण सोनू के कार्यालय पर सुनहरा कल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा की दीवार – पुस्तक मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस प्रेरणादायक सामाजिक पहल की काफी सराहना की। उन्होंने लोगों से पुरानी पुस्तकें दान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सुनहरा कल फाउंडेशन की सचिव डॉ. सुनीता छिल्लर और सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने बताया कि यह अभियान पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद प्रवीण सोनू, कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र दहिया, फाउंडेशन की संस्थापक सचिव डॉ. सुनीता छिल्लर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।