फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लुहारी गांव में टूटी माइनर, खेत हुए जलमग्न

Wed, 10 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लुहारी गांव में सोमवार देर रात को माइनर टूट गई, जिसका सारा पानी आसपास के 25 एकड़ के खेतों में फैल गया। इससे किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हो गया और वह जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। किसान कृष्ण कुमरा, राजे, अर्जुन, मोबिन, कृष्ण, अजीत ने बताया कि यहां पर पहले अंडरपास था, लेकिन अब सिंचाई विभाग ने उसे तोड़ दिया। यहां पर चार दिन पहले कंक्रीट से माइनर को पक्का करने का काम किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीण मांग कर रहे थे कि ऊपर से रास्ता दिया जाए, लेकिन अधिकारी नहीं माने। ठेकेदार ने क्रंक्रीट लगाकर घटिया सामग्री लगाने का काम किया है। इसके चलते सोमवार देर रात को पानी ज्यादा आने की वजह से कंक्रीट पूरी तरह से टूट गई और माइनर का सारा दिन उनके खेतों में जमा हो गया। इसके चलते लगभग 25 एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि इसका मुआवजा दिया जाए। वहीं मंगलवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई ने मौका निरीक्षण भी किया और उचित कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें