झज्जर। आशा वर्कर्स यूनियन,आंगनबाडी और मिड-डे वर्करों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों का लेकर शहर भर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपना मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। उन्हाेंने महिला कोच से छेड़खानी के मामले में मंत्री संदीप सिंह का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। 11 जनवरी तक मांग पूरी न होने पर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
तीन स्कीम वर्करों की अध्यक्षता में मिड डे मील से निर्मला आंगनबाड़ी बालेश, आशा वर्कर्स यूनियन से मूर्ति देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसका संचालन सरोज दुजाना, अनीता, प्रकाशी ने किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरे देश में स्कीम वर्कर्स श्रीराम पार्क में इकट्ठी हुई और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार देश के मेहनतकश लोगों पर लगातार हमला कर रही हैं। उन्होंने आंगनबाडी, आशा वर्कर को मिड डे मील तीनों स्कीम वर्करों को चौथे दर्जे का कर्मचारी घोषित किया जाए। सभी परियोजना वर्कर्स 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया जाए और पेंशन ग्रेजुयूटी, एक्स ग्रेशिया सहित सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं। इसके अलावा कई अन्य मांग उन्होंने उठाईं। सर्व कर्मचारी संघ के स्टेट प्रधान जयपाल गुड्डा, जिला प्रधान रामवीर , सचिव शिवम ग्रामीण चौकीदार राजेंद्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी स्टेट के कोषाध्यक्ष संदीप और रिटायर कर्मचारी संघ से जगबीर सोलंकी, विजेंद्र सैनी, देवेंद्र सर्व कर्मचारी संघ आदि समर्थन के लिए पहुंचे
बाद में आशा वर्कर्स, आगनबाड़ी व मिड-डे वर्करों ने एक महिला कोच के साथ छेड़छाड़ की करने को लेकर नाराजगी दिखाई ओर सभी ने मिलकर लघु सचिवालय परिसर में खेल मंत्री का भी पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया । उन्होंने आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी की मांग भी उठाईं। उनसे त्याग पत्र मांगा।