फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
-फोटो 4 : अस्पताल में मनीषा की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जाखोदा के पास रहने वाली एक प्रवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे दो दिन पहले पेट में दर्द हुआ था। मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त करीब 25 वर्षीय मनीषा पत्नी नरेंद्र के रूप में हुई है। मूल रूप से मध्यप्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली थी। पिछले कुछ समय से यहां जाखोदा के नजदीक अपने परिवार के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मनीषा के पेट में दर्द हुआ थी। इसलिए वह जाखोदा में स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने गई। दवा लेने के बाद सुधार होने के बजाय उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। उसका पेट लगातार फूल रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी हालत गंभीर थी। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल में लाए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आसोदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका नहीं जताई है और न ही कोई शिकायत पुलिस को दी है। मंगलवार को दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें