फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी काअसर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। मौसम सर्द हो गया है। तेज हवाओं ने तापमान को तीन डिग्री तक कम कर दिया है। शनिवार को तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। बढ़ती ठंड के कारण गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंडी हवाएं 20 नवंबर तक क्षेत्र में अपना असर दिखाएंगी। एक ही दिन में हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री के करीब की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री से कम है। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 26 डिग्री आया है। हवाओं में नमी का स्तर 41 से 84 प्रतिशत तक रहा। वहीं हवाएं 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का कहना है कि यदि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर इसी तरह जारी रहा तो मैदानी इलाकों में ठंड कहीं ज्यादा बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा ठंडा होगा।
सर्दी बढने के साथ बाजारों में आई गर्म कपड़ों की बहार
जैसे-जैसे सर्दी बढने लगी है। वैसे-वैसे बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बहार आ गई है। दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भी काफी भीड़ लग रही है। शहर में रेलवे रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड के अलावा दिल्ली-रोहतक रोड और नाहरा-नाहरी मार्ग पर भी काफी दुकानें सज गई हैं। दुकानदार भी ठंड बढने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री ज्यादा होने की बात कह रहे हैं। नाहरा-नाहरी मार्ग के दुकानदार संजीत गौतम का कहना है कि ठंड बढने से कपड़ों की बिक्री में उछाल आया है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ती है तो बिक्री भी इससे ज्यादा होगी। इससे दुकानदारों की कमी भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें