फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पारा 45.7 डिग्री, 82.73 लाख यूनिट पहुंची बिजली खपत

Sun, 19 May 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जबरदस्त लू चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.7 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के साथ कूलर के बाद अब एसी तक चल रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। शनिवार को भी ट्रांसफार्मर जलने की वजह से चौपटा बाजार के आसपास के एरिया में कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इसके अलावा दिन के साथ-साथ रात को भी एक से दो घंटे के कट लगाए जा रहे हैं। बिजली की खपत पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ गई है। इसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। साथ ही केबल जलने, जंफर टूटने सहित अन्य शिकायतें बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर आ रही हैं। पिछले 17 दिनों की बात करें तो बिजली की खपत 18.81 लाख यूनिट बढ़ गई है। पिछले साल की बात करें तो 17 मई को 67.95 लाख यूनिट की खपत हुई थी जबकि इस साल 17 मई को 82.73 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। यानी पिछले साल के मुकाबले 14.78 लाख यूनिट बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। आने वाले दिनों में यह खपत और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

लू न बढ़ाई परेशानी
उष्ण और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है। इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में उबाल देखने को मिल रहा है। भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन का दिन और रात का चैन छीन लिया है। बाजार और सड़कों पर खामोशी पसरी हुई है। दोपहर के समय सड़क और बाजार सुनसान हो रहे हैं। गर्मी के प्रचंड रूप ने इलाके पर कर्फ्यू सा लगा दिया है। मौसम विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही आमजन को एडवाइजरी जारी कर रखी है कि अपने अधिकतर कार्य सुबह और शाम को ही निपटाएं और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल और इस साल बिजली की खपत
तिथि 2023 2024
12 मई 64.36 68.32
13 मई 68.66 70.30
14 मई 60.40 74.56
15 मई 62.38 75.20
16 मई 63.42 76.95
17 मई 67.95 82.73
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें