फोटो नंबर 72: रक्तदाता को बैज लगाकर सम्मानित करते आयोजक।
बादली। लोकहित समिति की ओर से जाहिदपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर ब्लॉक समिति के पार्षद संदीप गुलिया व समाजसेवी अशोक गेलिया के सहयोग से लगाया गया जिसमें 46 पुरुष और महिलाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि लोकहित समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि समिति लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है।