फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा सेना ने नवीन जयहिंद की रिहाई के लिए एसडीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परशुराम युवा सेना द्वारा नवीन जयहिंद के समर्थन में उपमंडल अधिकारी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि नवीन जयहिंद को सरकार ने गलत आरोपों में घेरा है और उसके बहाने सरकार अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद की गिरफ्तारी व जमानत याचिका खारिज होने को लेकर युवाओं में सरकार को लेकर खासी नाराजगी है। भगवान परशुराम युवा सेना के अध्यक्ष हेमंत पंडित बहादुरगढ़ ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि झूठे केस लगाकर सरकार नवीन जयहिंद का जमीर नहीं खरीद सकती नवीन ने हरियाणा के सर्व-समाज के युवाओं की लड़ाई लड़ी है, पूरा हरियाणा उनके साथ है, जल्द ही उसकी रिहाई नहीं हुई तो 36 बिरादरी के युवाओं को लेकर एक ही दिन पूरा हरियाणा चक्का जाम करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण भारद्वाज, राम गोपाल वत्स, सचिन वत्स, चेतन वत्स, संदीप, हन्नी राठी, राकेश कुमार, विजय वर्मा, राहुल भारद्वाज, अधिवक्ता पंकज कौशिक, जतिन बंसल, राहुल भारद्वाज, सौरव, कुलदीप गौतम, पवन वत्स, प्रमोद कौशिक, राजेश कुमार, दिनेश कुमार व वंश कौशिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें