-फोटो 58 : भाजपा नेता जसबीर सैनी को मांग पत्र सौंपते समिति पदाधिकारी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति की ओर से भाजपा नेता जसबीर सैनी के माध्यम से संत कबीर बस्ती को वैध करने व कॉलोनी में चौपाल बनाने के संबंध में सीएम नायब सिंह सैनी के नाम एक मांगपत्र सौंपा। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने समिति के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द इस मांग पत्र को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा, जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से समय लेकर समिति के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात करवाई जाएगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव विजय, संरक्षक राजेंद्र बोहत, पप्पू, उपाध्यक्ष, मोहित, महासचिव विजय, सलाहकार सतीश सरसार आदि मौजूद रहे।