फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
07jjrp03- भारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा पर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान
विज्ञापन
झज्जर। भारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेवाड़ी रोड पर मोदी व ट्रम्प का पुतला जलाकर आक्रोश जताया और जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए। जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने कहा कि ट्रंप के दबाव में आकर अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) की अनुमति देकर मोदी सरकार ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। इस समझौते से अमेरिका से आयात दोगुना हो जाएगा। वह भारत के विशाल बाजार में बिना आयात शुल्क दिए अपने उत्पादों को बेचेगा लेकिन भारतीय माल जो अमेरिका में जाएगा, उस पर 3-4 प्रतिशत की बजाए 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। प्रदर्शन में ओमबीर सिंह, संसार सुरहेती, किशन छबीली, प्रवीण, रवि, विक्रांत, बलजीत सिंह, सलमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें